क्रिसमस और न्यू ईयर ईव के दौरान पर्यटन विकास निगम मेहमानों के लिए 70 प्रकार के व्यंजन परोसेगा। इस दौरान गजल संध्या, लोकल फोक सहित तंदुरी कबाब तथा फूड फेस्टिवल का लुत्फ भी सैलानी उठा सकेंगे। निगम के होटलों में डीजे पार्टियां और डांस प्रतियोगिताएं भी होंगी।
पर्यटन विकास निगम शहर के प्रतिष्ठित होटल ट्रिपल एच में नए साल के जश्न के लिए गजल संध्या और लोकल हिमाचली फोक का विशेष प्रबंध किया जाएगा। 23 से 31 दिसंबर तक फूड फेस्टिवल होगा। डीजीएम बीआर चौहान ने बताया कि क्त्रिस्समस और न्यू ईयर ईव की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
इस दौरान ट्राउट फिश, पेशावरी बोटी, माही समीर कमल, गलावटी कबाब, फिश अकबरी टिक्का, भररा कबाब, मुर्ग अफगानी, रगड़ी कबाब, तोफाऐं नूर, दही कबाब, कटहल चाप, शलबम कबाब, काकोरी खास अंजीर कबाब, मशरुम हजरूर, रामपुरी सीख, आलू कंवारी,
बोटी कबाब, शीशमही पनीर टीका, फिश नूरजाहनी, लखनवी सीख कबाब, चिकन अफगानी टीका, मुर्ग आचारी टीका, अरबी कबाब, मुर्ग हैदराबादी टीका, वेज गुलदस्ता के अलावा अन्य कई तरह के व्यंजन मेहमानों को परोसे जाएंगे।
डाइन एंड डांस प्रतियोगिता होगी
31 दिसंबर की रात होटल हॉलीडे होम में मेहमानों के लिए डांस प्रतियोगिता होगी। शिमला क्वीन भी चुनी जाएगी। इसके अलावा डाइन एंड डांस, लेमन डांस, कैंडल डांस बेस्ट कपल, बेस्ट डांसिंग कपल, बेस्ट ड्रेस कपल और पेपर एंड बैलून डांस भी होगा।