फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना की चौकी मन्यार पंचायत हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर करने के आदेश

Sat, 02 May 2020 04:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
ऊना के चौकी मन्यार में तैनात पुलिस। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत चौकी मन्यार को तीन मई से कोरोना हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब चौकी मन्यार पंचायत में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने बताया कि तीन अप्रैल को कोरोना संक्रमित रोगी का पता चलने के उपरांत इस गांव को हॉटस्पॉट क्षेत्र में शामिल किया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि तदोपरांत कोविड-19 संक्रमित रोगियों के संपर्क में आए सभी लोगों की निगरानी व टेस्ट किए गए और 28 दिन तक इस इलाके में कोरोना संक्रमण का कोई केस सामने नहीं आया है। डीसी ने कहा कि 28 दिन तक नया मामला सामने न आने के चलते डॉ. राधा कृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर द्वारा गठित रेपिड रेस्पॉन्स टीम ने चौकी मन्यार को हॉटस्पॉट क्षेत्र से बाहर करने की अनुशंसा की हैं।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों जैसे सामाजिक दूरी बनाए रखना, हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना आदि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करनी होगी। उपायुक्त ने कहा कि अब जिला ऊना में अंब उपमंडल की ग्राम पंचायतें कुठेड़ा खैरला, लडोली, राजपुर जसवां तथा कटौहड़ खुर्द ही कोरोना हॉट स्पॉट क्षेत्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें