फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटा शिमला-कसुम्पटी बाजार बनेंगे स्मार्ट, चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी मिशन में 21 करोड़ होंगे खर्च, दो व्यावसायिक परिसर बनेंगे
विज्ञापन

अभी दोनों बाजारों में तंग सड़क के चलते लगता है जाम, पैदल चलने तक की जगह नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के दो बड़े उपनगरों छोटा शिमला और कसुम्पटी के बाजारों की तंग सड़कों पर लगने वाले यातायात जाम से अब शहरवासियों को जल्द राहत मिलने वाली है। इस सड़क पर बड़े वाहनों से भी दोनों ओर से आवाजाही हो सकेगी।
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इन दोनों बाजारों को स्मार्ट बनाने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत न सिर्फ छोटा शिमला चौक से लेकर कसुम्पटी पंथाघाटी तक की दो किमी लंबी सड़क चौड़ी होगी, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए शहर का पहला एलिवेटिव वॉक वे भी बनेगा। कसुम्पटी और छोटा शिमला में सरकारी दफ्तरों का हब होने से रोजाना इस सड़क पर लंबा जाम लगता है। जाम के बीच पैदल चलने वाले लोगों को भी दिक्कतें पेश आती हैं। हालत यह है कि बाजार के कारोबारियों का काम भी जाम के चलते ठप हो रहा है। छोटा शिमला और कसुम्पटी के दोनों बाजारों में कई दुकानें तो ऐसी हैं, जिनके बाहर ग्राहक खड़े रहने से भी जाम लग जाता है। सड़क चौड़ी करने के अलावा दोनों बाजारों में व्यावसायिक परिसर भी बनाए जा रहे हैं। सड़क चौड़ा करने के काम में जो दुकानें हटनी हैं, वह इन परिसरों में शिफ्ट हाेंगी। इनमें बुक कैफे और पार्किंग की भी व्यवस्था की जा रही है। इस साल के अंत तक सभी काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

ऐसे स्मार्ट बनेंगे शहर के यह दोनों बाजार
1. चौड़ा होगा चौक, बाजार में नहीं लगेगा जाम
प्रोजेक्ट की शुरुआत छोटा शिमला चौक से की जा रही है। तंग चौक पर शिमला, संजौली और कसुम्पटी की ओर से आने वाले वाहनों से जाम लगता है। लेकिन अब चौक चौड़ा किया जा रहा है। दो दुकानें तोड़ दी हैं। इससे चौक चार मीटर तक चौड़ा हो गया है। चौक से करीब 50 मीटर आगे मंदिर परिसर से लेकर तिब्बतियन स्कूल तक की 50 मीटर सड़क पर हिल साइड में कटिंग कर रिटेनिंग वॉल लगाने का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इससे यह सड़क पांच से सात मीटर तक चौड़ी हो गई है। इस प्रोजेक्ट पर 2.44 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इस हिस्से में अब सिर्फ मंदिर के पास तंग सड़क है। यहां दुकानें शिफ्ट कर सड़क चौड़ा करने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंदिर परिसर से लेकर बीएसएनएल चौक तक सड़क से छह मीटर ऊंचा वॉकवे बनेगा जिसमें लोग पैदल चल सकेंगे। इसके लिए 12.78 करोड़ की मंजूरी दी है।
कसुम्पटी चौक तक की सड़क के लिए खास योजना
छोटा शिमला बाजार में बीएसएनएल चौक से लेकर कसुम्पटी चौक तक की सड़क भी पहाड़ी की कटिंग करके चौड़ी की जा रही है। सड़क पर आयुर्वेदिक अस्पताल, ब्रॉकहास्ट, कसुम्पटी स्कूल से ठीक पीछे की सड़क के सभी अंधे मोड़ खत्म किए जा रहे हैं। रिटेनिंग वॉल लगाने का ज्यादातर काम पूरा हो गया है। इससे तीन से चार मीटर तक सड़क चौड़ी हुई है। प्रोजेक्ट पर 1.37 करोड़ खर्च हो रहे हैं। इस पूरी सड़क पर जो भी रिटेनिंग वॉल लगी हैं, उन्हें भी खूबसूरत बनाने का प्लान तैयार हो रहा है। ब्रॉकहॉस्ट से विकासनगर सड़क भी 97 लाख रुपये से चौड़ी की जा रही है। कसुम्पटी बाजार में भी कुछेक दुकानें पीछे शिफ्ट कर सड़क चौड़ी करने का प्रस्ताव तैयार हो रहा है।
दो व्यावसायिक परिसर बनेंगे, बुक कैफे-पार्किंग की सुविधा
इस सड़क मार्ग पर दो व्यावसायिक परिसर भी बनाए जा रहे हैं। छोटा शिमला में 1.47 करोड़ से व्यावसायिक परिसर बनाने का काम शुरू हो चुका है। आजकल इसकी नींव तैयार की जा रही है। कसुम्पटी बाजार में भी पटवार खाना तोड़कर नया स्ट्रक्चर तैयार कर लिया है। इसके ग्राउंड फ्लोर में पार्किंग जबकि ऊपरी मंजिलों में बुक कैफे और दुकानें खुलेंगी। इस पर 1.68 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं। 80 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया है।
विज्ञापन

शहरवासियों को होगा फायदा
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि साल के अंत तक इस सड़क का ज्यादातर काम पूरा हो जाएगा। सड़क चौड़ी होने से जाम खत्म होगा। पैदल चलने वालों के लिए भी वॉकवे बना रहे हैं।
-मनमोहन शर्मा, प्रबंध निदेशक, शिमला स्मार्ट सिटी मिशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें