जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में सीनियर सेकेंडरी स्कूल छोटा शिमला के छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
सीनियर सेकेंडरी स्कूल तकलेच में हुई प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के प्रज्जवल, सातवीं के मोहित कुमार और छठी कक्षा के माघू राम, हितेश तथा देवन ने योगा प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया है।
माघू राम और हितेश का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया है। वहीं आठवीं कक्षा का छात्र पल बहादुर कबड्डी प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय के लिए चुना गया है।
प्रधानाचार्य राजेश्वरी बत्ता ने छात्रों को स्कूल में सम्मानित किया गया। इसके साथ उन्होंने शारीरिक शिक्षक जगदीश और योगा अध्यापक प्रेम ज्योति सहित सभी स्कूली बच्चों को बधाई दी।