फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manali News: मनाली में पकड़ा 13.30 लाख का 266 ग्राम चिट्टा, युवक गिरफ्तार

Fri, 05 May 2023 06:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)

सार

 कुल्लू में चिट्टा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। मनाली पुलिस ने एक युवक को 266 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 13.30 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन
चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में चिट्टा तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है। मनाली पुलिस ने एक युवक को 266 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 13.30 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 4 मई को देर शाम थाना मनाली की पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मनाली में एक होटल के पास रिहायशी मकान की धरातल मंजिल में किरायेदार के यहां तलाशी ली और उसके कब्जे से 266 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। इस साल की यह सबसे बड़ी खेप है।

विज्ञापन


पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी विश्वदीप उर्फ आला (21 वर्ष) निवासी धनीरामपुर अकबरपुर, जिला कानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी विश्वदीप अल्प मात्रा में स्कूली बच्चों को 5,000 रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से चिट्टा बेचने का धंधा करता था। पुलिस ने पकड़े गए चिट्टा की कीमत लगभग 13,30,000 रुपये आंकी है। आरोपी ने इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा कहां से लाया था और किसे देना था, इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरे प्रकरण की गहन छानबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें