इसके बाद कुल्लू पुलिस ने आरोपी पुनीत की तलाश शुरू की, लेकिन पहले ही फरार हो गया। पुलिस को उसके विदेश भागने की आशंका थी। इसलिए उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया था। 19 फरवरी को आरोपी को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली में इमिग्रेशन अधिकारियों द्वारा दुबई जाने के प्रयास के दौरान रोका गया। इसके बाद पुलिस उसे कुल्लू ले आई । एसपी मदन लाल कौशल ने कहा कि पर्याप्त साक्ष्य एवं संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।