हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पुलिस चिट्टा की सप्लाई चेन का पता लगाने में कामयाब हुई है। पुलिस ने पंजाब के एक चिट्टा सप्लायर को दिल्ली से एनडीपीएस की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया है। चिट्टा सप्लायर दुबई जाने की तैयारी में था। आरोप है कि इसने भुंतर में चिट्टा के साथ पकड़े दो आरोपियों को 29 ग्राम चिट्टा बेचा था। जानकारी के अनुसार पिछले महीने 29 जनवरी को दो आरोपियों गुरवेंद्र (22 वर्ष) निवासी जिला संगरूर और हरमन सिंह (22 वर्ष) निवासी जिला संगरूर (पंजाब) के कब्जे से 29 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। छानबीन के दौरान आरोपियों से पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि बरामद चिट्टा उन्होंने पुनीत कुमार उर्फ पैरी (26) निवासी रामपुरा जवाहरवाला, तहसील लहरागागा, जिला संगरूर (पंजाब) से 31,500 रुपये में खरीदा था।