फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: परिवारों को उजाड़ रहा चिट्टा दादा से लेकर पोते तक आदी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पोर्टमोर स्कूल की छात्राओं को किया जागरूक
विज्ञापन

छात्राएं सही राह को चुनें और मेहनत करें : एडीएम

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चिट्टे के फैलते जाल को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने स्कूलों में जागरूकता अभियान छेड़ा है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से शहर के राजकीय कन्या विद्यालय पोर्टमोर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा ने कहा कि चिट्टा ऐसा नशा है जिससे कई परिवार उजड़ रहे हैं। दादा से लेकर पोते तक एक ही परिवार की तीन पीढि़यां इसकी चपेट में आ रही हैं। छात्राएं सही राह चुनें और उसके लिए मेहनत करें। कुल्लू में हुई घटना का हवाला देते हुए छात्राओं से कहा कि वह किसी अनजान से चॉकलेट या खाने पीने की चीजें न लें। चिट्टा ऐसा नशा है जिससे शुरुआत में बेहद खुशी होने का एहसास होता है लेकिन बाद में यह जिंदगी बर्बाद कर देता है। कार्यक्रम में डीएसपी अमित ठाकुर, जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा और डीडीयू अस्पताल से डॉक्टर अर्चित शर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया।
विज्ञापन


डीएसपी अमित ठाकुर ने बताया कि चिट्टे के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तस्कर अब स्कूली बच्चों को भी इसकी लत लगा रहे हैं। इस नशे की चपेट में आ रहे कई युवा अपनी जान तक गवां रहे हैं। डीएसपी ने छात्राओं से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध चिट्टे की तस्करी में दिखता है तो उसकी मोबाइल एप या 112, 100 नंबर पर शिकायत करें। शिकायत करने पर पहचान गोपनीय रहेगी। उन्होंने नशे के खिलाफ होने वाली कानूनी कार्रवाई की भी जानकारी दी।
विज्ञापन




खेल में लें हिस्सा, दूर करें तनाव
जिला खेल अधिकारी राकेश धौटा ने छात्राओं को किसी न किसी खेल में हिस्सा लेने की अपील की। यदि खेल में रुचि नहीं है तो कम से कम डांस सीखें। डॉक्टर अर्चित शर्मा ने कहा कि यदि किसी बच्चे का व्यवहार अचानक बदल गया है तो माता-पिता इस पर ध्यान दें। नशे के आदी व्यक्ति को नींद न आने, संक्रमण होने और रक्त संबंधी बीमारियां घेर लेती हैं। यदि बच्चा नशे का आदी हो गया है तो माता-पिता को बच्चों की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग करवानी चाहिए। ऐसे बच्चों को अकेला न छोड़ें और समय-समय पर जांच करवाएं। कार्यक्रम में मौजूद 1600 छात्राओं ने भी अधिकारियों से वायदा किया कि इस अभियान में वह साथ देंगी और चिट्टा लेने वाले लोगों की जानकारी देंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें