फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चिट्टा तस्करी मामले के चंडीगढ़ से जुड़े तार, सप्लायर की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ढली में युवक से बरामद किया था 6.02 ग्राम चिट्टा, एक और साथी की भी हुई गिरफ्तारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली में पिछले सप्ताह सामने आए चिट्टा तस्करी के मामले के तार चंडीगढ़ से जुड़ रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सप्लायर की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक तीन जून को पुलिस की टीम ने ढली क्षेत्र में एक युवक को 6.02 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी युवक शुभम के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू की। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने युवक के साथी हरप्रीत को इस मामले में संलिप्तता के चलते गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह चंडीगढ़ से चिट्टा खरीदते थे। इसी आधार पर अब पुलिस की टीमें मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शिमला में चंडीगढ़ समेत पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से सबसे अधिक चिट्टा तस्करी के मामले में सामने आए हैं। यही वजह है कि पुलिस ने इससे पहले भी चिट्टा तस्करी के मामलों में पाकिस्तान सीमा के साथ लगते क्षेत्रों से कई अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करों को गिरफ्तार किया है। विगत दिनों पुलिस ने शोघी में पंजाब के दो युवकों समेत तीन लोगों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में भी पुलिस को आशंका है कि आरोपी पंजाब या अन्य साथ लगते राज्यों से ही चिट्टा लेकर आए थे। इसको देखते हुए शिमला पुलिस शोघी बैरियर पर नियमित रूप से दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी कर रही है। इसके साथ ही सूत्रों के आधार नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें