फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़गांव: सेब के बगीचे में बने डेरे से 267 ग्राम चरस बरामद, चौकीदार गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 12:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिड़गांव पुलिस ने जाखी के नजदीक सिड़रोती में एक बगीचे में बने डेरे से 267 ग्राम चरस बरामद की है। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिड़गांव पुलिस ने जाखी के नजदीक सिड़रोती में एक बगीचे में बने डेरे से 267 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में नेपाली मूल के 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है, जो बगीचे में चौकीदार के रूप में काम करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चिड़गांव पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिड़रोती में एक बगीचे में बने डेरे में नशीला पदार्थ रखा गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर डेरे की तलाशी ली। इस दौरान स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में एक संदूक से करीब 267 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले में पुलिस ने अर्जुन (30) निवासी रोल्पा, नेपाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी उक्त बगीचे में चौकीदार के रूप में कार्यरत था। पुलिस थाना चिड़गांव में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें