फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिराग की पहली पहाड़ी एलबम का विमोचन

Thu, 10 Apr 2014 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पहाड़ी गायक चिराग मजटा की पहली म्यूजिक एलबम ‘आशा, आपका आशीर्वाद’ का विमोचन वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एससी नेगी ने किया।
विज्ञापन


मूलत: रोहड़ूू से संबंध रखने वाले युवा गायक चिराग ने बताया कि एलबम में हिमाचल की पौराणिक संस्कृति से जुड़े नौ गीत हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि एलबम के सभी गीत युवाओं को बेहद पसंद आएंगे। साथ ही आने वाले समय में और बेहतर गीत तैयार करने की भी उनकी कोशिश रहेगी।

मजटा का कहना है कि वह पहाड़ी संस्कृति को नई पहचान देना चाहते हैं। दूसरे पहाड़ी कलाकारों की तरह वह भी हिमाचल की संस्कृति को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर लोक गायक अतुल राजटा, आशा और प्रेम ज्योति भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें