फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने सीमा पर फिर दिखाई आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के साथ लगती हिमाचल की सीमा पर किन्नौर में चीनी सैनिकों की सक्रियता से हड़कंप मच गया है। अपुष्ट सूचना है कि चीनी सैनिकों ने हिमाचल में भारत की सीमा की तरफ लगे बिजली के खंभों पर ऐतराज जताया है।
विज्ञापन


इस घटना से हिमाचल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां एकाएक चौकन्नी हो गई हैं। फिलहाल हिमाचल सरकार इस संवेदनशील मसले पर कुछ कहने से बच रही है।

हिमाचल के मुख्य सचिव पी मित्रा ने अमर उजाला को बताया कि इस बारे में किन्नौर के डीसी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। केंद्र सरकार को भी इस बारे में सूचित कर दिया गया है।

बिजली लाइन बिछाने का विरोध

चीनी सेना काफी अरसे से किन्नौर में बिजली लाइन बिछाने का विरोध कर रही है। यह लाइन जिस पोस्ट के लिए बिछाई जा रही थी, वह शिपकी क्षेत्र के पास बताई जा रही है। यह इलाका हिमाचल के किन्नौर जिले से सटा है।

पुलिस के सूत्रों की मानें तो सोमवार को सीमा क्षेत्र पर चीनी सेना ने आईटीबीपी की एक पोस्ट पर भी कुछ हरकत की है। चीन इस पोस्ट को पहले से ही अपने बताता रहा है।

हालांकि, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सुबह एक कार्यक्रम में मीडिया से कहा कि चीनी सैनिकों के किसी हस्तक्षेप की अधिकृत खबर उन्हें नहीं है। इस विषय पर चल रही चर्चाओं के बारे में केंद्र सरकार को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चीन ने उखाड़ी आईटीबीपी की चौकी

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में सीमा पर चीनी सैनिकों द्वारा आईटीबीपी की चौकी उखाड़ने की सूचना है। हिमाचल के डीजीपी भी ऑफ द रिकार्ड इसे मान रहे हैं। आईटीबीपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय से इस खबर की पुष्टि अपेक्षित है।

डीजीपी संजय कुमार ने अमर उजाला से कहा कि इस तरह की कुछ अपुष्ट सूचनाएं जरूर मिल रही हैं। लेकिन बॉर्डर पर वास्तव में हुआ क्या है? इसका सच जानने के लिए आईटीबीपी से संपर्क किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह मामला कानून व्यवस्था से संबंधित नहीं है। इसके बावजूद पुलिस अपने स्तर पर अलर्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें