फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के पर्यटक 15 मार्च तक न आएं मैक्लोडगंज, होटल एसोसिएशन ने जारी की एडवाइजरी

Tue, 04 Feb 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

धर्मशाला के होटलियरों ने टूअर एंड ट्रैवल एजेंटों को एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वे चीन और पड़ोसी देशों के पर्यटकों को मैक्लोडगंज-धर्मशाला आने के लिए मना कर दें। चीन और पड़ोसी देशों के पर्यटक 15 मार्च के बाद ही यहां आने का प्लान बनाएं।

विज्ञापन


होटल एसोसिएशन धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा कि कोरोना वायरस फैलने के चलते हमने चीन और उसके पड़ोसी देशों के पर्यटकों को यहां न आने की सलाह दी है।

यह एडवाइजरी एहतियातन जारी की है, ताकि पर्यटक सुरक्षित रहें। उधर, पर्यटन विभाग कांगड़ा की उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने कहा कि होटल एसोसिएशन की एडवाइजरी की उन्हें कोई सूूचना नहीं है, लेकिन कोरोना वायरस से बचने के लिए विभाग नजर रखे हुए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर भ्रम न फैलाएं लोग: सुनयना

- फोटो : अमर उजाला
 कोरोना वायरस को लेकर लोगों में चल रही अफवाहों और इसकी पूरी जानकारी के लिए पालमपुर में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पर्यटन विभाग की उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने की। बैठक में पालमपुर के एसडीएम धर्मेश रामोत्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में स्थानीय होटलों के कारोबारियों और अन्य लोगों ने भाग लिया।

 पालमपुर में कोरोना को लेकर हुई इस बैठक में कहा गया कि लोग इसे लेकर किसी भी भ्रम का शिकार न हों और वे लोगों की सुनी सुनाई बातों को लेकर न कोई भ्रम फैलाएं। उपनिदेशक सुनयना शर्मा ने होटल के कारोबारियों और अन्य लोगों से कहा कि कोरोना को लेकर यहां पर कोई ऐसी बात नहीं है, लेकिन वे इससे एहतियात बरतने

के लिए साफ-सफाई और अन्य बातों का ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार को कोई खतरा पैदा न हो। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इसे लेकर कोई अफवाह न फैलाएं, जिससे लोग किसी अफवाह का शिकार न हों। उन्होंने कहा कि इसके लिए सरकार पूरी नजर रखे हुए है, लेकिन फिर भी इसे लेकर लोगों में जागरूकता होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के बारे में लोग टोल फ्री नंबर 94180-64077, 94180-28260 से संबंध में कोई भी जानकारी ली जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें