पहली और नर्सरी के विद्यार्थियों ने दीं शानदार प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। दयानंद पब्लिक स्कूल की ओर से शनिवार को पहली और नर्सरी (बालवाटिका एक) कक्षा का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस दौरान नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ की। विद्यालय की प्रधानाचार्य अनुपम ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जिसमें स्कूल की उपलब्धियों, विभिन्न गतिविधियों और शैक्षिक प्रगति का विवरण दिया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत और नाटक की प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान नर्सरी (बालवाटिका एक) कक्षा की कृतिका, हियान, सायरा, ध्रुवांश, हानविका, त्रिजल, आदविक ने वेलकम डांस किया। आर्यांशी, जपनीत, संदीप, सुदीप्ति, विनायक, दिविशा और शार्विल ने फैंसी ड्रेस, ध्रुवंश, राज, हिनाया, माही, पर्तरावी, कबीर, प्रक्षिता, आराव, ओजस, अनियिशा और आयुष ने पंजाबी डांस की प्रस्तुति दी। पहली कक्षा की आराध्या, पारवी, आरोही, नामामी, तक्षवी, विदूषी ने सरस्वती वंदना, प्रियांश, मलांक, भौतिक, मुक्तंश, आयंश, आयूष ने गुरु शिष्या की कहानी और नव्या, भव्या, वेदही, अद्विता, परिहना, वीरांगना और अद्विका ने ड्रीमर डांस किया।
अविक्षा, नाइरा, धैर्य, मयूक, लविश ने एक्शन सॉंग, रिआंश, अक्षज, रविषा, आराव, अर्शिका, चारुश ने हिंदी नाटक मोबाइल एडिक्शन का मंचन किया। रंगरिक, लक्षिता, वेदांत, सायरा, उदयवीर और एरिश ने गुजराती डांस प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य अनुपम ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियां भी आवश्यक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।