फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में बैठकर होमवर्क करने की जिद्द ने ले ली बच्चे की जान, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 10 Oct 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : bureau
विज्ञापन
हिमाचल जिला मंडी के सरकाघाट में दिल दहला देने वाला दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बच्चे की जिद्द उसकी मौत पर खत्‍म हुई। घर के आंगन में खड़ी कार में बैठकर होमवर्क करने की जिद्द कर रहे बच्चे ने खेल-खेल में फंदा लगा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


उपमंडल की चौरी पंचायत के गमधौल गांव में छठी कक्षा के शिवम (12) ने कार के अंदर सफाई करने के लिए रखे कपड़े को दरवाजे के ऊपर लगे हैंडल से बांध दिया और कपड़े का दूसरा सिरा अपने गले में बांधकर बैठ गया। 

थोड़ी देर बाद जब वह उठने लगा तो कपड़े का फंदा बन गया और उसका दम घुट गया। काफी देर तक शुभम बाहर नहीं निकला तो घर वालों ने उसे कार के भीतर बेहोश पाया। वे उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिवम माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। 
विज्ञापन

पुलिस ये बता रही मौत की वजह

डीएसपी सरकाघाट कर्ण गुलेरिया का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि कार में फंदा लगने से ही मौत हुई है। खेल खेल में कपड़े का फंदा लग गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में प्रारंभिक जांच के बाद 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। बच्चे की मौत पर रंगीला राम राव, अनिल शर्मा, दलीप ठाकुर और राजेंद्र भुट्टो ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें