फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचपन के शौक ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को बना दिया था राष्ट्रीय स्तर का तैराक, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 21 Jan 2020 05:29 AM IST
Krishan Singh ओम प्रकाश, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
जेपी नड्डा(फाइल फोटो)
विज्ञापन

राजनीति के हर दांव में माहिर भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गजब के तैराक भी हैं। बचपन से ही नड्डा को तैराकी का शौक रहा है। इसी शौक ने नड्डा को एक समय राष्ट्रीय स्तर का तैराक बना दिया था। शायद कम ही लोगों को मालूम होगा कि जेपी नड्डा अपने समय में राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं।

विज्ञापन


बचपन में वे परिजनों के साथ बिहार में रहते थे। छोटी उम्र में ही नड्डा का तैराकी का कॅरियर शुरू हो गया था। उस दौरान नड्डा ने जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया। तैराकी में लगातार अच्छा प्रदर्शन के बाद नड्डा को जिला टीम में स्थान मिला और इन्होंने कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

तैराकी में इनकी सबसे बड़ी कामयाबी ऑल इंडिया जूनियर नेशनल तैराकी प्रतियोगिता रही है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमदार प्रदर्शन के दम पर नड्डा को बिहार की टीम में स्थान मिल गया। उस समय वे महज 17 साल के थे।

यह प्रतियोगिता दिल्ली में होनी थी। टीम के साथ नड्डा ने इस प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, बाद में नड्डा की संगठन की एंट्री हो गई। इसके बाद तैराकी को नड्डा ज्यादा समय नहीं दे पाए। 

नड्डा की ताजपोशी प्रदेश के लिए सौभाग्य का अवसर : शांता
 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि छोटे से हिमाचल के योग्य नेता जगत प्रकाश नड्डा देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के अध्यक्ष पद पर विराजमान हुए हैं। यह पूरे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और सौभाग्य का अवसर है। शांता ने नड्डा के भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर प्रदेश के लोगों को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें