फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज नदी में गिरने से बालक की मौत, हनुमान घाट के पास हुआ हादसा

Wed, 27 Jan 2021 06:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
विज्ञापन
सांकेतिक
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के तहत पुलिस थाना रामपुर के तहत हनुमान घाट के समीप एक 10 वर्षीय बालक की सतलुज नदी में गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बुधवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हनुमान घाट के पास सतलुज नदी में एक 10  साल के बालक की गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बालक के शव को नदी से निकाला। इसकी पहचान कर्ण (10) पुत्र ज्ञानी, निवासी बस स्टैंड मोहल्ला होशियारपुर, तहसील और जिला होशियारपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पैर फिसलने से वह नदी में जा गिरा। वर्तमान में वह नोगली में लोक निर्माण विभाग के पेट्रोल पंप के साथ रह रहा था। पुलिस ने बच्चे के रिश्तेदारों के समक्ष मृत शरीर का परीक्षण किया। गवाहों के बयान भी कलमबद्ध किए गए हैं। बताया कि खनेरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव रिश्तेदारों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें