फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने दिए आदेश, जल्द रिपोर्ट तैयार करें अफसर

Fri, 07 Apr 2017 09:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
मुख्य सचिव वीसी फारका - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्य सचिव वीसी फारका ने कृषि और बागवानी विभागों को सभी जिलों से भारी बारिश और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने और स्थिति का जायजा लेने के लिए शीघ्र फील्ड स्टाफ को भेजने के निर्देश दिए। सीएस ने प्रदेश में गत दो दिन से भारी वर्षा, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर हिमपात का जायजा लेने के लिए वीरवार को राज्यस्तरीय आपदा प्रबंधन की विशेष बैठक बुलाई। उन्होंने लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, विद्युत विभागों को प्रभावित सड़कों, जलापूर्ति योजनाओं और बिजली आपूर्ति को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


फारका ने कहा कि बीते दिनों शिमला के रामपुर उपमंडल के खड़ाहन गांव में बिजली गिरने के कारण दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों को 10-10 हजार रुपये और घायलों को 4000 रुपये प्रत्येक को प्रदान किए गए हैं। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है और पीड़ित के परिवार को 10 हजार रुपये प्रदान किए गए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मंडी जिला के उपमंडल सुंदरनगर में ढांक से फिसलने के कारण एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। कांगड़ा जिला के उपमंडल बैजनाथ के धार-जोत गांव में बिजली गिरने के कारण एक व्यक्ति और 15 मवेशियों की मृत्यु हुई है। 18 कच्चे घर और 5 गौशालाएं पूरी तरह ध्वस्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिले के उपमंडल बंजार में तूफान से 15 कच्चे घर आंशिक रूप से ध्वस्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार बंजार क्षेत्र में बागवानी के तहत 1.84 लाख का अनुमानित नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुल्लू की प्राथमिक पाठशाला थाटीधार और बंजार के उच्च विद्यालय सारी की छतें आंधी के चलते क्षतिग्रस्त हुई हैं और चार लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। चंबा में दो कच्चे घर और मंडी जिला के जोगिंद्रनगर में एक पक्का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व तथा आपदा प्रबंधन तरुण श्रीधर ने कहा कि डीसी और आपदा प्रबंधन के अधीनस्थ अन्य

लाइन विभागों को निधि पहले ही उपलब्ध करवा दी है तथा इस राशि का उपयोग करने के बाद यदि आवश्यकता पड़ी तो और धनराशि प्रदान करने को कहा। इस अवसर पर प्रधान सचिव आईपीएच अनुराधा ठाकुर, मंडलायुक्त शिमला डॉ. आरएन बत्ता, विशेष सचिव राजस्व और आपदा प्रबंधन डीडी शर्मा, कृषि निदेशक रमेश चंद, मौसम विभाग के निदेशक डॉ. मनमोहन शर्मा के अलावा लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, नगर निगम शिमला और बागवानी के वरिष्ठ अधिकारी भी अन्यों सहित बैठक में उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें