फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने परिवार सहित किए मां नयना देवी जी के दर्शन

Sun, 07 May 2023 06:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)

सार

मुख्य सचिव ने कहा कि श्री नयना देवी की पहाड़ी को भविष्य में भूस्खलन जैसी आपदा से बचाने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को बुलाया गया है। वह पूरी तरह से अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
मां नयना देवी जी के दर्शन करने पहुंचे मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्वविख्यात धार्मिक स्थलों को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। सरकार प्रदेश के मंदिरों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए योजना बना रही है। वित्त विभाग और पर्यटन विभाग विभाग में भी इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है। यह बात मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने श्री नयना देवी जी मंदिर में रविवार को परिवार सहित पूजा-अर्चना करने के बाद कही।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने परिवार सहित दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डालीं। उनके साथ उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक, मंदिर न्यास के अध्यक्ष धर्मपाल, मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने कहा कि श्री नयना देवी की पहाड़ी को भविष्य में भूस्खलन जैसी आपदा से बचाने के लिए जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम को बुलाया गया है। वह पूरी तरह से अध्ययन करेंगे।

सरकार इसमें हरसंभव सहायता करेगी। मंदिर न्यास श्री नयनादेवी की ओर से मुख्य सचिव को उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने माता की फोटो देकर सम्मानित किया, जबकि मंदिर में पूजा अर्चना विधिवत रूप से पुजारी प्रदीप शर्मा ने करवाई। मंदिर न्यासी महेश कुमार शमा, प्रभात शर्मा, आदित्य गौतम, अमित शर्मा, मनोनीत पार्षद हरीश शर्मा, प्रवेश कुमार भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें