मोहन मरकाम, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस।
- फोटो : संवाद
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और उनके परिवार को मिली धमकी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाते हुए बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसे लेकर पूरे प्रदेश में कांग्रेसी मामला दर्ज करा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम और प्रदेश प्रभारी सचिव चंदन यादव समेत बड़ी तादात में कांग्रेसी नेता रविवार को सिविल लाइन थाने पहुंचे। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बताया कि बीजेपी कर्नाटक में हार रही है, इसलिए बौखलाहट में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की साजिश रची जा रही है।
दरअसल, कर्नाटक के चुनावी माहौल में चित्तपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार मणिशंकर राठौड़ का ऑडियो वायरल हुआ है । इस ऑडियो के वायरल होते ही कांग्रेसी जगह जगह थाने में एफआईआर दर्ज करवा रहे हैं। फिलहाल बिलासपुर सिविल लाइन पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है ।