फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना में मुख्यमंत्री करेंगे 287.70 करोड़ की विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

Fri, 01 Dec 2023 04:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना

सार

मुख्यमंत्री जिला ऊना के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में पहुंचेंगे। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू 2 दिसंबर को जिला ऊना के प्रवास पर होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जिला ऊना के लिए करोड़ों रुपये की विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री 2 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे पुलिस ग्राउंड झलेड़ा में पहुंचेंगे। उसके बाद सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:35 बजे पुराना बस अड्डा में ऊना व गगरेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की 287.70 करोड़ रुपये की कुल 18 विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


इसमें 274.92 करोड़ रुपये के 10 विकास कार्यों का शिलान्यास तथा 12.78 करोड़ रूपये के आठ विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पुराने बस स्टैंड में ही एक भारी जनसभा को संबोधित करेंगे। 3:30 बजे तक परिधि गृह ऊना में जन समस्याएं सुनेंगे।  दोपहर बाद 3:45 बजे पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से निर्मित होने वाले 32 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें