रैली के दौरान मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। रैली के दौरान मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ खुली जीप में बैठे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच हिमाचल प्रदेश सरकार और संगठन से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि सोमवार को मुख्यमंत्री शिमला लौट सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करने के दोपहर बाद ही विधानसभा से रैली में शामिल होने के लिए निकले गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुक्खू राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दूसरी बार शामिल हुए हैं। इससे पहले बीते 14 जनवरी को जब न्याय यात्रा की शुरुआत हुई थी, तब सुक्खू राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल रहे।