फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Sukhu Health Update: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू की पैंक्रियाज की रिपोर्ट सामान्य, जल्द मिल सकती है छुट्टी

Wed, 01 Nov 2023 10:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पेट के संक्रमण के चलते सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स में दाखिल हैं। उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने एम्स में ही करवाचौथ का व्रत किया और यहीं पर पूजा-पाठ किया। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पैंक्रियाज की रिपोर्ट सामान्य आई है। उन्हें एम्स से जल्दी छुट्टी मिल सकती है। पेट के संक्रमण के चलते सुखविंद्र सिंह सुक्खू एम्स में दाखिल हैं। उनकी पत्नी कमलेश ठाकुर ने एम्स में ही करवाचौथ का व्रत किया और यहीं पर पूजा-पाठ किया। सीएम सुक्खू करीब एक हफ्ते से एम्स में दाखिल हैं। वह दो दिन आईजीएमसी में उपचाराधीन रहने के बाद नई दिल्ली स्थित एम्स में इलाज के लिए गए। वहां पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया, जिससे कि वह संक्रमण से बच पाएं। रोजाना उनके टेस्ट हो रहे हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बुधवार को भी उनके कुछ रूटीन के परीक्षण हुए हैं, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। इसी तरह से पैंक्रियाज में संक्रमण की रिपोर्ट भी सामान्य आई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बुधवार को व्हाट्सऐप पर भी सक्रिय रहे। वह अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते रहे। सूत्रों के अनुसार उन्होंने मुख्य सचिव सहित विभिन्न अधिकारियों को विभागीय कार्यों को समयबद्ध निपटारे के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने मंत्रियों को भी दिल्ली आने के बजाय सचिवालय में बैठकर कर्मचारियों के कामकाज का समयबद्ध निपटारा करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें