फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया फैलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने लिया संज्ञान, लगाई फटकार

Thu, 25 Apr 2019 01:28 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर (मंडी)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सराज विस क्षेत्र के छतरी और लस्सी गांवों में डायरिया फैलने के मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय ने कड़ा संज्ञान लिया है। एसडीएम थुनाग ने बीएमओ जंजैहली और अधिशासी अभियंता आईपीएच विभाग से 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बुधवार को बीएमओ जंजैहली और अधिशासी अभियंता आईपीएच विभाग ने डायरिया से प्रभावित गांवों का दौरा किया।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर मरीजों को दवाइयां दीं तथा आईपीएच विभाग ने लस्सी और छतरी गांवों को जोड़ने वाली आईपीएच की स्कीमों को बंद कर पेयजल टैंकों की सफाई करवाई। टैंकों में क्लोरीन डाली गई। लस्सी और छतरी गांवों में पेयजल योजनाओं की हालत बदतर होने से डायरिया फैला हुआ है। पड़ताल में पाया गया है अनेक जगहों पर पानी के टैंक बिना ढक्कन के हैं।

इसमें भारी बारिश और तूफान से गंदगी भर गई और लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गए। बुधवार को आधा दर्जन से अधिक नए मामले डायरिया के सामने आए हैं। आईपीएच विभाग ने बुधवार को दूसरी बार पानी के सैंपल भरे हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डायरिया नियंत्रण होने के दावे कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मगर डायरिया का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएम के गृह क्षेत्र में स्वास्थ्य और आईपीएच विभाग की लापरवाही सामने आने से सीएमओ आफिस भी तलख हो गया है। सीएम जयराम ठाकुर ने भी संबंधित विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई है और जल्द स्थित पर काबू पाने के निर्देश जारी किए हैं।

एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने कहा कि बीएमओ जंजैहली और अधिशासी अभियंता आईपीएच विभाग थुनाग से 24 घंटे के भीतर डायरिया की रिपोर्ट मांगी गई है।

छतरी और लस्सी गांव में डायरिया से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर घर जाकर उपचार कर दिया है और आवश्यक दवाइयां वितरित कर दी है। स्थिति पर जल्द काबू पाया जा रहा है। डॉ. दुनीचंद बीएमओ जंजैहली।

छतरी और लस्सी गांवों में सप्लाई होने वाले पेयजल टैंकों की सफाई कर दी गई है। क्लोरीनेशन कर दी गई है। दो बार पानी के सैंपल ले लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आते ही बीमारी के कारणों का पता चल पाएगा। राज कुमार सैनी, अधिशासी अभियंता आईपीएच थुनाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें