फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमल ने खोली सरकार की नाकामी की पोल!

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा है कि लगभग दो साल के शासनकाल में प्रदेश कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। कांग्रेस सरकार के खराब प्रशासन का असर अब प्रदेश की प्रगति पर दिखना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पर्यटन उद्योग की वजह से आज हिमाचल प्रदेश विश्व के मानचित्र पर है। पर कांग्रेस सरकार लगभग 5000 करोड़ रुपये के इस विशाल क्षेत्र की इस कद्र अनदेखी कर रही है कि पर्यटकों ने दो वर्षों में ही हिमाचल से मुख मोड़ना शुरू कर दिया है।

हिमाचल भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों और घरेलू पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट इस बात का प्रमाण है। धूमल ने कहा कि वर्ष 2012 तक विदेशी पर्यटकों के मामले में हिमाचल देशभर में पहले 10 स्थानों में था, लेकिन अब 11वें स्थान पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टायर्ड और रिटायर्ड लोगों की सरकार किसका भला करेगी

धूमल ने कहा कि वर्ष 2012 में यहां आने वाले पर्यटकों का आंकड़ा 500284 तक पहुंच था, लेकिन वर्ष 2013 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट आई और यह 4,14,000 तक पहुंच गया।

धूमल ने कहा कि वर्तमान सरकार टायर्ड और रिटायर्ड लोगों के सहारे चलाई जा रही है। जिनका प्रदेश के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। प्रदेश की जनता की गाढ़ी कमाई हारे और नकारे नेताओं को कुर्सी का जुगाड़ करने में लुटाई जा रही है।

उन्होंने सरकार को सलाह दी कि क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देकर प्रदेश का विकास किया जा सकता है, उन क्षेत्रों की जानबूझकर उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें