आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के गठन की 75वीं वर्षगांठ पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की शाया सनौरा पंचायत के रोहड़ी में शुक्रवार को जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जे के मुद्दे के समाधान के बिलकुल करीब हैं। इस मुद्दे पर कई लोग गुमराह भी कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल में उन योजनाओं को लागू करने की बात कह रहे हैं, जो उनके प्रदेश में ही लागू नहीं हो पाई हैं। हिमाचल में कांग्रेस के सत्ता में आने की कोई गुंजाइश नहीं बची है। पूरे देश में रिवाज बदला है। इस बार हिमाचल में भी भाजपा रिपीट होकर इस रिवाज को बदलेगी। आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल प्रदेश के गठन की 75वीं वर्षगांठ पर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की शाया सनौरा पंचायत के रोहड़ी में शुक्रवार को जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय दर्जे के मुद्दे के समाधान के बिलकुल करीब हैं। इस मुद्दे पर कई लोग गुमराह भी कर रहे हैं। अनुसूचित जाति के लोगों के अधिकार जनजातीय दर्जा मिलने के बाद भी पहले जैसे ही कायम रहेंगे।
विज्ञापन
कहा कि उनके बार-बार सिरमौर आने से जो मामा भांजे का रिश्ता जुड़ा है, वो निभाया भी है। सिरमौर में सरकार ने जो विकास पौने पांच साल में किया है, वह कांग्रेस की सरकारें आज तक नहीं कर सकीं। आज भी उनके गृह क्षेत्र में बिजली का डिविजन नहीं खुल पाया है। सिरमौर के पच्छाद में दो-दो डिविजन खोले गए हैं। पहाड़ों में रहने वाले लोगों की क्या पीड़ा होती है, उसे उन्होंने करीबी से देखा है। जितने पहाड़ उन्होंने चढ़े, किसी ने नहीं चढ़े और उतरे।
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल के प्रति प्रेम भावनात्मक रहा है, उनका हिमाचल से पुराना नाता है। देश में ऐसे भी प्रधानमंत्री रहे, जो हिमाचल को नगरपालिका की तरह समझते रहे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि हिमाचल में 40,000 किलोमीटर सड़कों में 20,000 किलोमीटर सड़कें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी है। आजादी के अमृत महोत्सव और हिमाचल गठन की 75वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री ने 91.16 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के शिलान्यास किए।