फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छत्तीसगढ़-राजस्थान ने भी बढ़ाए मदद के हाथ, राहत कोष में दिए 26 करोड़

Fri, 18 Aug 2023 09:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने सुक्खू सरकार को आपदा राहत कोष में 11 करोड़ रुपये दिए हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने सुक्खू सरकार को आपदा राहत कोष में 11 करोड़ रुपये दिए हैं। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री बघेल ने लिखा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा करता हूं।

विज्ञापन


हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं। सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे तथा सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले को सराहा है। उधर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में प्रभावितों को मदद प्रदान करने में यह सहायता कारगर साबित होगी।

राजस्थान सरकार देगी 15 करोड़
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से बनी मुश्किल परिस्थितियों में पीड़ित लोगों की मदद के लिए राजस्थान सरकार की ओर से 15 करोड़ रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक ट्वीट के जरिये दी। उन्होंने कहा कि हम सभी राजस्थानी इन विकट परिस्थितियों में हिमाचलवासियों के साथ खड़े हैं। ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना करता हूं।
विज्ञापन


राज्यपाल ने राहत सामग्री से भरे तीन वाहन किए रवाना
वहीं, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को राजभवन से राज्य रेडक्रॉस के माध्यम से जिला रेडक्रॉस शाखाओं को राहत सामग्री से भरे तीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह राहत सामग्री कुल्लू, हमीरपुर और कांगड़ा शाखाओं को भेजी गई हैं। राहत सामग्री में स्वच्छता किट, तिरपाल, कंबल, टैंट उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की घड़ी में पूरा प्रदेश प्रभावित परिवारों के साथ है। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा इस अवसर पर उपस्थित रहे। 

विज्ञापन

राज्यपाल को सौंपा 26 हजार रुपये का चेक

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को शुक्रवार को राजभवन में राज्य रेडक्रॉस की मानद सचिव डॉ. किमी सूद, आशा शर्मा, मोनिता, कीर्ति और मोनिका सहित अन्य सदस्यों ने 26 हजार रुपये रुपये का चेक भेंट किया। इस राशि का उपयोग रेडक्रॉस के माध्यम से पीड़ित मानवता की सेवा में किया जाएगा। राज्यपाल राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं। राज्यपाल ने सभी सदस्यों का इस अमूल्य योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और लोगों से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें