फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली फल मंडी में चेरी की आपूर्ति बढ़ी, 600 रुपये प्रतिकिलो बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी रोजाना चेरी के पहुंच रहे 500 बॉक्स
विज्ञापन

खुमानी 300 से 500 रुपके प्रतिकिलो तक बिकी

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की फल एवं सब्जी मंडी ढली में चेरी और खुमानी का सीजन शुरू हो गया है। मंडी में चेरी की आपूर्ति भी बढ़ गई है। मंडी में बुधवार को चेरी 300 रुपये से लेकर 600 रुपये प्रतिकिलो तक बिकी। इसी तरह खुमानी 300 से 500 रुपये प्रति बॉक्स बिकी है। किसानों और बागवानों को इसके अच्छे दाम मिल रहे हैं। फसल के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन


ढली मंडी में आढ़ती वीरेंद्र सावंत ने बताया कि चेरी और खुमानी का सीजन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि अभी सीजन की शुरुआत है, किसानों और बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। रोजाना 400 से 500 बॉक्स चेरी के मंडी में आ रहे हैं। इसी तरह खुमानी की भी 100 से 150 बॉक्स की खेप मंडी आ रही है। सावंत ने बताया कि सीजन की शुरुआत अच्छी हुई है। बागवानों को चेरी और खुमानी दोनों के अच्छे दाम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में शक्करपारा, कच्चा बादाम और अन्य स्टोन फ्रूट का भी सीजन शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि फसल लेकर आ रहे बागवान बता रहे हैं कि इस बार मौसम की मार की वजह से फसल कम है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार दाम अच्छे रहेंगे। उन्होंने बताया कि अभी चेरी ननखड़ी क्षेत्र से आ रही है। खुमानी कोटगढ़ और बसंतपुर तथा इसके आसपास के क्षेत्रों से आ रही है। आढ़तियों ने बताया कि 10 मई के आसपास मंडी में स्टोन फ्रूट सीजन रफ्तार पकड़ेगा। शिमला जिला में नारकंडा, कंडियाली, कोटगढ़, कुमारसैन, रोहड़ू और रामपुर आदि क्षेत्रों में चेरी और खुमानी का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें