शिमला। केएनएच से गायनी विभाग और ओपीडी को आईजीएमसी शिफ्ट करने के विरोध में जनवादी महिला समिति और शिमला नागरिक सभा वीरवार को आईजीएमसी में प्रदर्शन करेगी। महिला समिति इस फैसले का पहले भी प्रदर्शन कर विरोध कर चुकी है। जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट, राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि सरकार अगर रोबोटिक सर्जरी की सुविधा देना चाहती थी तो इसे कमला नेहरू अस्पताल की व्यवस्था बिगाड़े बिना दे सकती थी। फालमा ने कहा कि सरकार के आम महिला मरीजों को राहत देने बेहतर उपचार सुविधा देने के सभी दावे खोखले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस गलत फैसले पर विचार करे, आम महिलाओं की पीड़ा को समझे। ब्यूरो