फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: ढली मंडी में चेरी की शानदार एंट्री 500 से 700 रुपये प्रतिकिलो बिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
खराहन कोटाधार से साथ बिकने आई थी चेरी
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले 250 रुपये प्रतिकिलो अधिक मिले दाम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी की सब्जी एवं फल मंडी ढली में सोमवार को चेरी की धमाकेदार एंट्री हुई। इस दौरान पीआरजे ट्रेडर्स ढली 53 नंबर फर्म पर चेरी के एक किलो का बॉक्स 500 से 700 रुपये प्रतिकिलो तक बिका।

फसल के अच्छे दाम मिलने से बागवान खुश हैं। ढली फल मंडी में ऊपरी शिमला के खराहन कोटाधार से चेरी के 7 बॉक्स बिकने के लिए पहुंचे थे। इसमें छह बॉक्स 500 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से और एक बॉक्स 700 रुपये में बिका। बीते वर्ष 20 अप्रैल से मंडी में चेरी की खेप पहुंचना शुरू हुई थी। इस दौरान 400 से 450 रुपये प्रतिकिलाे दाम मिले थे। वहीं इस वर्ष बीते वर्ष के मुकाबले 250 रुपये प्रतिकिलो तक ज्यादा दाम मिले हैं। फसल की खेप लेकर पहुंचे कमला रामा और सतपाल ने बताया कि इस वर्ष चेरी की फसल बहुत कम है। ओलावृष्टि से अधिकतर फसलें खराब हो चुकी हैं हालांकि सीजन की शुरुआत में फसल को अच्छे दाम मिलने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरजे ट्रेडर्स 53 नंबर फर्म के संचालक अंशुमन ने बताया कि मंडी में पहुंची चेरी की फसल की गुणवत्ता अच्छी थी, ऐसे में इसे शुरुआत में ही बेहतर दाम मिले हैं। आने वाले दिनों में बाकी जगहों से भी चेरी की फसल पहुंचना शुरू हो जाएगी। उम्मीद है कि बागवानों को और ज्यादा बेहतर दाम मिलेंगे। शिमला जिले में नारकंडा, कंडियाली, कोटगढ़-कुमारसैन, रामपुर, रोहड़ू और कोटखाई क्षेत्राें में चेरी का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें