प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और हिम आंचल शैफ एसोसिएशन की ओर से होटल हॉलीडे होम में शेफ प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिमला, सोलन, किन्नौर और सिरमौर के स्कूली बच्चों के लिए आयोजित प्रतियोगिता के जूनियर शैफ वर्ग में 24 और लिट्ल शैफ वर्ग में 39 छात्रों ने प्रतिभा दिखाई।
शेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल शर्मा ने बताया कि लिट्ल शेफ वर्ग में वीएस सिंह, प्रेरणा वर्मा और जाह्नवी नागपाल को स्वर्ण पदक, वीर सारुआज्ञा सिंह और इपशिता जसवाल को रजत पद्म, अभय राठौर और सारांगा लांबा को कांस्य पदक से नवाजा गया। आस्था शर्मा, दक्ष सूद, अन्नया भारद्वाज और हंसिका ठाकुर को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
जूनियर शैफ वर्ग में दिशा कैथ को स्वर्ण पदक, हर्षल शर्मा, श्रिया डोगरा, प्रणव शर्मा को रजत पदक, आरुषि रतन, अविश भारद्वाज, प्रभगुण सिंह और ईशानी ठाकुर को कांस्य पदक के अलावा प्रियांशु चंदेल और दिव्या खन्ना को बेहतर प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।
शैफ केके आनंद, शैफ रजनीश कुमार, शैफ अरविंद शर्मा, शेफ सुनील ग्रिप्टा और शैफ राजीव भारद्वाज ने प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाई। शैफ सिरीश सक्सेना, शैफ कमल सहित अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग दिया। 14 नवंबर को बाल दिवस के दिन होटल हाली डे होम में फाइनल होगा।
वंशिका के माल पुड़े और चारवी के चना मदरे ने लुटी वाहवाही
शैफ प्रतियोगिता में वंशिका कैथ ने माल पुड़े, तेलीए माह और तिल की चटनी बनाई। चारवी कंवर ने चना मदरा और आलू के बबरू बनाए। रितिका छाजटा ने सिरमौरी कुलथ की खिचड़ी बनाई।
भावना चौहान ने दही बड़ा अनशीन चोपड़ा ने बबरू, पलक सिद्धू ने चना मदरा, दिव्या खन्ना ने तेलिए माह, प्रियांशु चंदेल ने पटांडे और धिंधडे, श्रिया डोगरा ने मीठे और नमकीन सिड्डू, स्नेहा ठाकुर ने चीले और अक्षित कंवर ने शाही पनीर बनाकर प्रदर्शित किए।