फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर ठगी: बरात लेकर पहुंचा दूल्हा बैरंग लौटा, पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज

Fri, 29 Oct 2021 09:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, घुमारवीं (बिलासपुर)

सार

शादी के नाम पर 1.12 लाख नकद और 1.7 लाख के गहने ठगने का मामला सामने आया है। शादी के लिए नेरचौक गए दूल्हे के लिए न तो मंडप सजा और न ही दुल्हन मिली। इसके बाद बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा
विज्ञापन
शादी के नाम पर ठगी(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं के साथ लगती लुहारवीं पंचायत के बरोटा में शादी के नाम पर 1.12 लाख नकद और 1.7 लाख के गहने ठगने का मामला सामने आया है। शादी के लिए नेरचौक गए दूल्हे के लिए न तो मंडप सजा और न ही दुल्हन मिली। इसके बाद बरातियों को बैरंग लौटना पड़ा। दूल्हे के पिता ने घुमारवीं थाना में इसको लेकर मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार घुमारवीं क्षेत्र के लुहारवीं पंचायत के बरोटा निवासी जयपाल पुत्र प्रेम सिंह गांव बरोटा डाकखाना लुहारवीं ने घुमारवीं थाना में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वह अपने बेटे की शादी के बारे में एक व्यक्ति से मिला जिसने बताया कि शादी करवाने के लिए 70 हजार का खर्च आएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: हजारों पुलिस कांस्टेबलों को झटका, आठ साल बाद ही मिलेगा संशोधित वेतनमान

पीड़ित व्यक्ति ने उसी दौरान उस व्यक्ति को  दो हजार रुपये नकद दे दिए। वहीं उसके बाद फोन करके उस व्यक्ति ने किसी अश्विनी नाम के व्यक्ति का नंबर दिया। अश्विनी से फोन पर बात होने पर उसने उन्हें मंडी में मिलने को बुलाया। जब वह वहां पहुंचा तो उस व्यक्ति ने शादी के खर्चे को लेकर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने 55 हजार रुपये नकद और 55 हजार रुपये उसके खाते में डाल दिए लेकिन उसने लड़की से नहीं मिलवाया। उसने फोन पर ही लड़की का फोटो दिखाया और फोन पर लड़की की बात करवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर को जब बरात लेकर नेरचौक गए तो वहां पर उन्हें कोई नहीं मिला। जब अश्विनी को फोन किया तो उसने बताया कि दुल्हन के पिता की मौत हो गई है और हम वापस आ गए। वहीं जब पीड़ित व्यक्ति ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी व्यक्ति देने से आनाकानी करने लगा। पीडि़त व्यक्ति ने बताया कि शादी की तैयारियों पर भी तीन लाख लाख का खर्च आया है। घुमारवीं थाना ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा गहन छानबीन की जा रही है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें