फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडबॉल टीम में चयन के नाम पर धोखाधड़ी, शिकायत पर मामला दर्ज

Sat, 20 Oct 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की हैंडबॉल टीम में चयन के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। खिलाड़ियों का आरोप है कि उनका चयन राज्य की अंडर-17 टीम के लिए हुआ था। लेकिन बाद में उन्हें दूसरे राज्यों की टीम से खेलने को कहा गया। पुलिस ने खिलाड़ियों की शिकायत पर भादंसं की धारा 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस में दी गई शिकायत के अनुसार खिलाड़ी ने बिलासपुर में अंडर-17 की टीम के लिए ट्रायल दिया था। जिसके बाद उन्हें प्रतियोगिता के लिए गाजियाबाद बुलाया गया। लेकिन वहां कोच सहित अन्य आयोजकों ने उन्हें राज्य की टीम से नहीं खेलने दिया। उक्त तीन खिलाड़ियों को कोच सहित अन्य लोगों ने मध्य प्रदेश और ओडिशा की टीम से खेलने को कहा। लेकिन उक्त खिलाड़ियों ने अपने राज्य की टीम के अलावा दूसरे राज्यों की टीमों से खेलने से मना कर दिया।

जिसके बाद इन खिलाड़ियों ने इस मामले को लेकर पुलिस में मामला दर्ज करवाया। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि खिलाड़ी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी और सोची समझी साजिश के तहत खिलाड़ियों को टीम से न खेलने देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें