हिमाचल प्रदेश सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र रेणुका के अंतर्गत ज्योतिष विद्या के चंगुल में फंसकर बेढ़ोन गांव की एक महिला ने अपना सब कुछ लूटा दिया।
कथित पंडितों ने नवरात्रों में पूजा पाठ के नाम पर महिला के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया। महिला को धोखाधड़ी की भनक तब लगी जब पंडित जेवरातों को उड़ाकर फरार हो गए।
ददाहू के समीप बेढोन गांव निवासी सीमा देवी ने रेणुका थाने में इसकी शिकायत सोमवार शाम को दर्ज करवाई है। महिला ने पुलिस को बताया कि ददाहू बाजार में दुर्गा ज्योतिष दरबार के नाम पर अपना धंधा चला रहे दो कथित पंडितों ने पूजा पाठ के नाम पर उसके साथ ठगी करके उसके सोने के आभूषण उड़ा लिए।