फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: शहर के डिपुओं में दोपहर बाद नहीं मिला सस्ता राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों
विज्ञापन

लोग बिना राशन लिए लौटे घर
खाद्य आपूर्ति विभाग से मशीनें दुरुस्त करने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के राशन डिपुओं में वीरवार को लोगों को राशन नहीं मिल पाया। शहर के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे इन डिपुओं से सैकड़ों लोग बिना राशन लिए ही लौट गए।

राजधानी शिमला में 40 के करीब राशन डिपो हैं। हजारों लोग इन्हीं डिपुओं से आटा, चावल, चीनी, नमक, तेल और दालों की सब्सिडी पर खरीदारी करते हैं। लोगों को वीरवार सुबह के वक्त राशन मिला लेकिन दोपहर बाद 12 बजे राशन मिलना बंद हो गया। डिपुओं में मशीनें नहीं चलीं। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक यही स्थिति बनी रही। अधिकांश लोग इस दौरान बिना राशन लिए लौट गए। शाम के वक्त स्थिति सामान्य हुई तो इक्का दुक्का लोगों को ही राशन मिल पाया। लोगों ने जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति विभाग से मांग की है कि वह इस प्रक्रिया में सुधार लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार हिमालयन ने बताया कि कुछ देर के लिए समस्या पेश आई थी लेकिन इसके बाद रूटीन की तरह लोगों को राशन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें