फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घट्टा से नारला फोरलेन की अलाइनमेंट में बदलाव, जोगिंद्रनगर में एनएचएआई के खिलाफ फूटा गुस्सा

Wed, 12 Apr 2023 06:41 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर(मंडी)

सार

मंडी-पठानकोट हाईवे पर फोरलेन के निर्माण में घट्टा से नारला तक अलाइनमेंट से छेड़छाड़ पर जोगिंद्रनगर में एनएचएआई के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में एनएचएआई के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सामरिक दृष्टि से अहम मंडी-पठानकोट हाईवे पर फोरलेन के निर्माण में घट्टा से नारला तक अलाइनमेंट से छेड़छाड़ पर जोगिंद्रनगर में एनएचएआई के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटना शुरू हो गया है। बुधवार को मंडी-पठानकोट हाईवे के साथ लगते जोगिंद्रनगर के गलू मैदान में हराबाग, गुम्मा, उरला और पधर के अधीन आने वाली पंचायतों के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परौर से ऐहजू, मच्छयाल के लिए फोरलेन की जो नई अलाइनमेंट पर कार्य शुरू हुआ है, उससे घट्टा से नारला तक के लोग प्रभावित होंगे। ग्रामीणों ने हाईवे किनारे तैयार कर रखे व्यापारिक प्रतिष्ठान भी अलाइनमेंट की चपेट में आएंगे। हजारों लोगों की आजीविका को ताक पर रखकर पुरानी अलाइनमेंट घट्टा से नारला से छेड़छाड़ की गई है। इसे ग्रामीण बर्दाश्त नहीं करेगें।

विज्ञापन


गलू पंचायत में ब्रिज गोपाल अवस्थी, कृपाल सिंह, सुदेश ठाकुर, शेर सिंह और भुवनेश्वर ने कहा कि पहले सात सौ करोड़ से घट्टा से नारला तक फोरलेन के निर्माण का सर्वे पूरा हो गया था। नई अलाइनमेंट में इसका खर्च 1700 करोड़ बताया जा रहा है। ब्रिज गोपाल अवस्थी, कृपाल सिंह, सुदेश ठाकुर, शेर सिंह ने बताया कि ऐहजू से मच्छयाल नारला के लिए जो नई अलाइनमेंट फोरलेन के लिए तैयार की गई है, उसमें दो टनलों का निर्माण भी होगा। इससे गुम्मा, उरला और पधर के प्राकृतिक पेयजल स्रोत लुप्त होगें। रिहायशी मकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी ब्लास्ट के दौरान दरारें आएंगी। बताया कि कोटरोपी में भूस्खलन को आधार बनाकर पुरानी अलाइनमेंट को बदला गया है। नारला से मंडी तक भी नमक के पहाड़ से भूस्खलन हो रहा है, लेकिन इस अलाइनमेंट को राष्ट्रीय उच्च मार्ग विभाग ने यथास्थिति रखा है।

फोरलेन संघर्ष समिति का किया गठन
गलू खेल मैदान में मांगों को लेकर ग्रामीणों की बैठक के दौरान फोरलेन संघर्ष समिति का गठन भी ग्रामीणों ने बुधवार को मौके पर कर दिया। इसमें ब्रिज गोपाल अवस्थी को प्रधान, चरण सिंह, लाभ सिंह, बीरी, ज्ञान चंद को उपाध्यक्ष चुना गया। भुवनेश्वर जसवाल, नरेश ठाकुर को महासचिव, जबकि सचिव पद के लिए सुनील डोगरा पर सहमति बनी। कृपाल सिंह ठाकुर व सुनील नाग को सहसचिव चुना गया। धर्म चंद रावत, फोरलेन संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष होगें। शरद ठाकुर, सोवरदत, बीरबल ठाकुर, दलीप सिंह, उत्तम सिंह, कृष्ण चंद, ओम प्रकाश व रमेश कुमार को सलाहकार बनाया गया। वहीं नागेंद्र, हुक्म चंद, मस्त राम, नित्यानंद, राजेश ठाकुर, मंगलू राम, संजीव शर्मा, बलवंत सिंह, भूरी सिंह, मान सिंह, हरीश, चूहड़ सिंह, केहर सिंह, विक्रम, राम चंद को सदस्य नियुक्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें