प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में हो रहे तीन विधानसभा उपचुनावों के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव के प्रचार की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। नालागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, मुख्य संसदीय सचिव सुंदर ठाकुर, मोहन लाल ब्राक्टा, राम कुमार चौधरी विधायक अजय सोलंकी व विनोद सुल्तानपुरी को समन्वयक बनाया गया है।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में टीसीपी व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रंगीला राम राव, 7वें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल, विधायक चंद्र शेखर, राकेश कालिया, नीरज नैयर, सुरेश कुमार, हरीश जनारथा, भुवनेश्वर गौड़, सुदर्शन सिंह बबलू, रंजीत राणा और विवेक शर्मा को समन्वयक बनाया गया है। देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए कृषि मंत्री चंद्र कुमार के साथ पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी, कुलदीप कुमार, पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, युवा खेल सेवाएं मंत्री यादवेंद्र गोमा, मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल, विधायक भवानी पठानिया, संजय रत्न, डिप्टी चीफ व्हिप केवल सिंह पठानिया, मलेंद्र राजन व अनुराधा राणा को समन्वयक बनाया गया है। देहरा में सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक बंबर ठाकुर, पवन ठाकुर और विजय पाल सिंह को चुनाव समन्वयक के तौर पर तैनात किया है।