फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-शिमला हेली टैक्सी सेवा ठप, ये है वजह

Sun, 21 Oct 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी शिमला के लिए हवाई यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चंडीगढ़-शिमला हेली टैक्सी सेवा ठप हो गई है। पिछले एक हफ्ते से हेली टैक्सी सेवा नहीं चली। इससे पर्यटकों और अन्य लोगों को असुविधा होने लगी है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सरकार ने हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध कराई थी, परंतु पिछले एक हफ्ते से हेली टैक्सी सेवा नहीं चली है। निजी कंपनी हफ्ते में दो दिन सोमवार और शुक्रवार हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध करा रही थी। हेलीकाप्टर सेवा ठप होने से पर्यटकों को यह सेवा नहीं मिल रही।

इन दिनों राज्य में पर्यटन सीजन जोरों पर है। कंपनी का हेलीकाप्टर खराब हो गया है। इसे ठीक करने के लिए शिमला से बाहर भेजा गया है। उधर, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के सूचना केंद्र में संपर्क किया गया तो वहां से बताया गया है कि पिछले एक हफ्ते से हेली टैक्सी सेवा के लिए बुकिंग नहीं हो रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर, पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक अजीत भारद्वाज ने कहा कि हेलीकाप्टर मरम्मत के लिए भेजा गया है। इस कारण इन दिनों हेली टैक्सी नहीं चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें