फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: स्कैंडल प्वाइंट के पार्क में लगेगी चंडीगढ़ की घास

विज्ञापन
विज्ञापन
नीलगिरि घास पार्क नजर आएगा सुंदर
विज्ञापन

नगर निगम स्कैंडल प्वाइंट पर तैयार कर रहा मिनी पार्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के मालरोड पर स्कैंडल प्वाइंट के पास शहरवासियों के लिए जल्द ही नया मिनी पार्क तैयार होगा। इस पार्क में नगर निगम ने चंडीगढ़ से लाई हरी नीलगिरि घास लगा दी है। नए गमले और फूल भी पार्क में लगाए जा रहे हैं। जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन


इस पार्क में नगर निगम का फाउंटेन भी लगा हुआ है। मालरोड पर हरे भरे देवदार के बीच की यह जगह अभी तक सिर्फ बैठने के लिए इस्तेमाल हो रही थी। धूल-मिट्टी के कारण यहां लोगों को परेशानी भी होती थी। इसके बाद निगम ने इसे मिनी पार्क के तौर पर विकसित करने का फैसला लिया है। निगम प्रशासन के अनुसार इसे एक सेल्फी प्वाइंट के तौर पर भी तैयार किया जाएगा। हरी भरी घास के बीच फूल लगेंगे। साथ ही लोगों के बैठने के लिए भी खास तरह के लकड़ी की कुर्सियां लगेंगी। महापौर सुरेंद्र चौहान और उप महापौर उमा कौशल ने शुक्रवार को इस पार्क के काम का निरीक्षण भी किया। महापौर ने कहा कि देवदार के बचे हुए ठूंठ से बनाई जा रही कुर्सियां इस पार्क में लगाई जाएंगी। कहा कि मालरोड पर यह पार्क लोगों और सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बनेगा। जल्द इसका काम पूरा करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें