तर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे से बुधवार सुबह पौने दस बजे एयर डेक्कन के चार्टर्ड विमान ने चंडीगढ़ के लिए उड़ान भरी। विमान को डीसी कुल्लू राकेश कंवर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक वाईके शर्मा ने बताया कि अगले छह माह तक चलने वाली इस सेवा से पर्यटन व्यवसाय भी पटरी पर लौटेगा।
एयरक्राफ्ट का बेस स्थान भुंतर एयरपोर्ट ही रहेगा तथा चार्टर्ड विमान चंडीगढ़ के लिए रोजाना भुंतर से ही उड़ान भरेगा। एयरक्राफ्ट दिन में तीन उड़ानें भरेगा।
उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल से एयर इंडिया की उड़ानें भी शुरू होंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि समर सीजन में हवाई उड़ानों का लाभ घाटी के पर्यटन उद्योग को मिलेगा।
उधर, मनाली होटल एसोसिएशन के प्रधान अनूप राम ठाकुर ने कहा कि आने वाले समर सीजन में चार्टर्ड विमान सेवा का लाभ कुल्लू-मनाली के पर्यटन कारोबार को मिलेगा।
संभवतया अब हाई प्रोफाइल टूरिस्ट आने से पर्यटन उद्योग को पंख लगेंगे। चार्टर्ड विमान शुरू होने से कुल्लू-मनाली के 1200 होटलियरों, 2200 टैक्सी चालकों सहित घाटी के हजारों व्यवसायियों का धंधा पटरी पर लौटने की उम्मीद है।