फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से फिर बर्फबारी, बारिश के आसार

Fri, 11 Apr 2014 08:28 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से मौसम खराब होगा। शनिवार से प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार इन दो दिनों में कई इलाकों में गरज और चमक के साथ तेज हवाएं चलेगी।
विज्ञापन


पिछले पांच दिनों से मौसम के सामान्य रहने से प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में इजाफा हुआ है। तीन दिन में शिमला का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शुक्रवार को शिमला का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इसके अलावा सुंदरनगर 30.0, भुंतर 27.9, कल्पा 14.0, धर्मशाला 24.0, ऊना 33.0, नाहन 28.1, केलांग 9.4, पालमपुर 24.5, डलहौजी 14.7, सोलन 25.5, चंबा 27.3, मनाली 22.0, कांगड़ा 28.5, बिलासपुर 30.4, हमीरपुर 28.0 और मंडी का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के शिमला केंद्र के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 12 और 13 अप्रैल को प्रदेश भर में मौसम खराब रहेगा। उन्होंने बताया कि 14 से 16 तक मौसम सामान्य रहेगा जबकि 17 अप्रैल को फिर से मौमस खराब होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें