फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना का नेफ्रोलॉजी विभाग खरीदेगा 12 डायलिसिस मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
विज्ञापन


केंद्र सरकार से आए करोड़ों के बजट से होगी उपकरणों की खरीद, विभाग ने कंपनी को जारी किया ऑर्डर
तीन करोड़ रुपये के पास आएगा मशीन खरीद पर खर्च
प्यूरीफाई पानी को तैयार करने वाला रिवर्स ऑस्मोसिस प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में शिफ्ट किए नेफ्रोलॉजी विभाग के लिए करोड़ों रुपये की डायलिसिस मशीनों और उपकरणों की खरीद होगी। इसके लिए विभाग और अस्पताल प्रबंधन ने खरीद प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। इस खरीद पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

मानक पूरा करने वाली कंपनी को सप्लाई और मशीनें स्थापित करने का आर्डर भी दे दिया है। तीन से चार माह के भीतर नेफ्रोलॉजी विभाग को नई मशीनें मिल जाएंगी। इनमें डायलिसिस में उपयोग होने वाले प्यूरीफाई पानी को तैयार करने वाला रिवर्स ऑस्मोसिस प्लांट (आरओ) और बारह डायलिसिस मशीनें खरीदी जा रही हैं। केंद्र सरकार से मिले बजट से यह खरीद की जाएगी। प्लांट और मशीनें स्थापित किए जाने के बाद ही चमियाना अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा मिल पाएगी। अभी चमियाना में आने वाले मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए आईजीएमसी आना पड़ता है। चमियाना में नेफ्रोलॉजी विभाग में किडनी के रोगियों को भर्ती किया जा रहा है लेकिन डायलिसिस नहीं होती। इससे मरीजों को आईजीएमसी और चमियाना के चक्कर काटने पड़ते हैं। हालांकि मशीनें आने के साथ ही विभाग को प्रशिक्षित स्टाफ की भी व्यवस्था करनी होगी। चमियाना में तीन दिन चिकित्सक नेफ्रोलॉजी ओपीडी संचालित करते हैं और शेष तीन दिन आईजीएमसी में मरीजों की डायलिसिस करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द पूरी होगी खरीद प्रक्रिया : डॉ. सुधीर चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. सुधीर शर्मा ने कहा कि नेफ्रोलॉजी विभाग के लिए डायलिसिस मशीनों और आरओ की खरीद तथा सप्लाई आर्डर दे दिया है। नई मशीनों को खरीदने की प्रक्रिया जल्द पूरी होगी। विभाग और सरकार के सहयोग से डायलिसिस के लिए आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था की जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें