फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चमियाना अस्पताल सड़क के विस्तार का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क का 700 मीटर हिस्सा होगा चौड़ा
विज्ञापन


1.96 करोड़ रुपये किए जाएंगे इस कार्य पर खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी शिमला (एआईएमएसएस) चमियाना के लिए भट्ठाकुफर से जाने वाली 700 मीटर सड़क के चौड़ीकरण (विस्तार) के कार्य को लोक निर्माण विभाग ने फिर से शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


बरसात में पहाड़ी की कटिंग के बाद हुए भूस्खलन और भवनों को पैदा हुए खतरे को देखते हुए काम रोक दिया गया था। डेढ़ माह तक काम के बंद रहने के बाद अब लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन ने सड़क चौड़ीकरण के इस कार्य को दोबारा शुरू कर दिया है। 1.96 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में 700 मीटर की तंग सड़क को पहाड़ी की ओर कटिंग करके और नीचे की ओर डंगों का निर्माण करके चौड़ा किया जाना है। चमियाना अस्पताल के लिए रोज अपने निजी वाहनों और एचआरटीसी की टैक्सी में आने-जाने वाले सैकड़ों वाहनों के तंग सड़क होने के कारण लगने वाले जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए न्यायालय के आदेशों पर यह कार्य किया जा रहा है। अब बरसात समाप्त होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने काम तेजी से शुरू कर दिया है और इसे कम से कम समय में पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। न्यायालय भी इस सड़क पर बराबर नजर रख रहा है, इसलिए विभाग को इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा करना ही होगा। लोक निर्माण विभाग के कसुम्पटी डिवीजन के अधिशासी अभियंता नवीन कौंडल ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर सुरक्षा डंगों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को विभाग प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें