फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: चौगान में रेफरी व कोच के बीच बहस, चांटा जड़ने पर लड़की की पिटाई

Sat, 07 Oct 2023 03:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में एक लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि भूलवश लड़की ने लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
रेफरी के निर्णय को लेकर बहस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला चंबा में चल रहीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के दौरान शनिवार को अलग-अलग मामले सुर्खियों में रहे। चंबा चौगान में अंडर-12 खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी मैच के दौरान टीम के कोच और रेफरी के बीच निर्णय को लेकर बहस हो गई। इससे माहौल थोड़ी देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। वहीं, जिले के भटियात विधानसभा क्षेत्र के एक स्कूल में एक लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भूलवश लड़की ने लड़के को थप्पड़ मार दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के बाद हुई मारपीट की इस घटना के समय स्कूल स्टाफ भी मौजूद था। शिक्षकों ने बीचबचाव कर लड़की को लड़के के चंगुल से छुड़ाकर प्रधानाचार्य कक्ष में पहुंचाया। पुलिस को भी बुलाया गया।



लड़के के माफी मांगने के बाद केस दर्ज नहीं हो पाया है। उधर, चंबा चौगान में रेफरी और कोच के बीच करीब पांच मिनट तक बहस होती रही। अन्य शिक्षकों ने हस्तक्षेप करते हुए मामले को शांत करवाया। इस दौरान कबड्डी का मैच रुका रहा। वहीं, भटियात क्षेत्र के एक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान किसी बात पर लड़का और लड़की के बीच विवाद हो गया था।
विज्ञापन


उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी लड़के को साथ ले गई। इसके बाद दोनों परिवारों की मध्यस्थता के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया। जिले के एक विधानसभा क्षेत्र के तहत स्कूल में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का शनिवार को समापन था। मारपीट की यह घटना दिन पर लोगों के बीच चर्चा का विषय रही। मारपीट का मामला क्षेत्र में आग की तरह फैल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें