फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: चंबा की रुचिका ने मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा की उत्तीर्ण

Sat, 08 Oct 2022 08:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)

सार

रुचिका ने 12वीं तक पढ़ाई गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से पूरी की है। उसके बाद नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से की।
विज्ञापन
रुचिका ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के गांव मलकौता निवासी रुचिका ठाकुर ने अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मंडी की ओर से आयोजित मेडिकल ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। उनके पिता चैन सिंह ठाकुर सीमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया राजबन, पांवटा साहिब में कार्यरत हैं, जबकि माता अंजू ठाकुर गृहिणी हैं।

विज्ञापन


रुचिका ने 12वीं तक पढ़ाई गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब से पूरी की है। उसके बाद नीट की परीक्षा उत्तीर्ण कर एमबीबीएस की पढ़ाई इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला से की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है।

रुचिका ने कहा कि माता-पिता ने हमेशा प्रेरित किया। कहा कि अकसर हमारे समाज में लड़के-लड़कियों में भेदभाव किया जाता है। लड़कियों को अच्छी शिक्षा नहीं दी जाती। उनके माता-पिता ने इस तरह का भेदभाव कभी नहीं रखा। रुचिका अब जिला कांगड़ा में बतौर डॉक्टर सेवाएं देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें