फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: सुबह नौ से शाम सात बजे तक खुलेंगी दुकानें, दो दिन बंद रहेंगे बाजार

Thu, 22 Apr 2021 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
विज्ञापन
उपायुक्त डीसी राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब चंबा जिले की दुकानें सुबह नौ से शाम सात बजे तक ही खुली रहेंगी। यह निर्णय प्रशासन की ओर से लिया गया है। जबकि, सरकार की ओर से लिए गए फैसले के मुताबिक शनिवार और रविवार को सभी बाजार और दुकानें बंद रहेंगी। हालांकि, शनिवार को दूध, सब्जी, दवाई सहित फलों की दुकानों खुली रहेंगी जबकि, अन्य दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।

विज्ञापन


उपायुक्त डीसी राणा ने प्रेसवार्ता में कहा कि शनिवार और रविवार को चंबा  जिले के सभी बाजार बंद रहेंगे, जबकि होटल, रेस्टोरेंट एसओपी के तहत ही खुलेंगे। बाजार में लोगों की आवाजाही को लेकर किसी प्रकार की मनाही नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में चंबा से गए दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दोनों लोग तीसा क्षेत्र से संबंधित हैं, जिनके संपर्क में आए अन्य लोगों की सूची तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले में चंबा से जो भी लोग गए थे, वे कोरोना संक्रमण की जांच करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करें। इसके अलावा पिछले दिनों बाहरी राज्यों और जिलों से आए लोग भी एहतियात के तौर पर होम आइसोलेट रहें। साथ ही स्वास्थ्य विभाग या प्रशासन से संपर्क करें, जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं, नो मास्क नो सर्विस नियम को भी जिले में लागू किया गया है।
विज्ञापन


जिले में 97 माइक्रो कंटेनमेंट और कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कहा कि शादी सहित अन्य समारोहों के लिए अनुमति लेना अनिवार्य है। एसडीएम को आदेश जारी किए गए हैं कि वे फ्लाइंग स्कवायड टीमें बनाकर शादी समारोह में लोगों की भीड़ को चेक करें। उन्होंने यह भी बताया कि डीसीएच चंबा में तीस बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल में 15 अन्य बिस्तरों की वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि उनके क्षेत्र में कोई बाहरी राज्य से व्यक्ति पहुंचा है तो उसकी सूचना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को दें। कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण अभी नियंत्रण में है, अगर लोग कोविड-19 नियमों की सही से पालना करते हैं तो संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा।

अधिक भीड़भाड़ वाली जगहों जैसे मार्केट, मंदिर और अन्य जगहों पर स्वास्थ्य विभाग आवश्यकता पड़ने पर सैंपलिंग का क्रम शुरू करवा सकता है। इसके लिए डीसी ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए ये शक्तियां प्रदान की हैं।

सरकारी विभागों जैसे लोनिवि, बिजली बोर्ड, जलशक्ति और शिक्षा विभाग को भी हेल्थ डेस्क बना कर लोगों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने के उपायुक्त ने निर्देश जारी किए। 

वहीं, पुलिस विभाग की ओर से बिना मास्क सहित सामाजिक दूरी का पालन न करने वालों के एक से लेकर 20 अप्रैल तक 265 चालान किए गए हैं। कहा कि सबसे अधिक चालान सदर थाना चंबा और उसके बाद चुवाड़ी थाना के तहत किए गए हैं। 

ग्रामीण स्तर पर होने वाली सैंपलिंग के दौरान पुलिस कर्मी भी अब सैंपलिंग टीम के साथ रहेगा। सैंपलिंग करने के लिए पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ लोगों की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने की प्रशासन के पास शिकायतें पहुंच रही हैं। लिहाजा, डीसी ने सैंपलिंग टीम के साथ पुलिस जवान तैनात करने संबंधी निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें