मोरनू से बकान के लिए बनने वाले संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करते भटियात विधायक विक्रम सिंह जरयाल।
- फोटो : Chamba
चुवाड़ी (चंबा)। भटियात विधानसभा क्षेत्र की मोरनू पंचायत में भटियात के विधायक बिक्रम सिंह जरयाल ने मोरनू से बकान गांव के लिए बनने वाली संपर्क सड़क का भूमि पूजन किया। इसके बाद विधायक ने मोरनू पंचायत के लखदाता मंदिर के समीप सामुदायिक भवन का उद्घाटन कर उसे जनता के सुपुर्द किया। विधायक ने इस दौरान जनसमस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निपटान भी किया।
संपर्क मार्ग पर 56.80 लाख की राशि खर्च की जाएगी। सड़क बनने से क्षेत्र के दर्जन भर गांवों की आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीणों ने विधायक का चिरलंबित मांग को पूरा करने पर आभार व्यक्त किया। इसके बाद विधायक ने ग्राम पंचायत मोरनू में स्थित लखदाता मंदिर गढ़ के समीप सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।
सामुदायिक भवन पर तीन लाख खर्च किए जा रहे हैं। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार विकास की धारा प्रवाहित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। बावजूद इसके कांग्रेस यह विकास पचा नहीं पा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में एक समान विकास करवाया जा रहा है।