फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamna Murder: सिर पर डंडे से वार कर की थी मनोहर की हत्या, घर के आंगन में किए लाश के सात टुकड़े

Sun, 18 Jun 2023 12:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा

सार

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मनोहर का शरीर भारी था, इसलिए शव को ठिकाने लगाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में शरीर के टुकड़े कर नाले में फेंकने के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबा जिले के सलूणी उपमंडल की भांदल पंचायत के संघणी में युवक मनोहर की हत्या डंडे मारने से हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मनोहर के सिर पर डंडे से प्रहार किया गया है। इसके बाद मनोहर के शव को आरोपी घसीटते हुए घर के आंगन तक ले गए, जहां पर उसके शरीर के सात टुकड़े किए गए।

विज्ञापन


पुलिस को अंदेशा है कि यह टुकड़े कुल्हाड़ी या फिर दराट से किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक मनोहर का शरीर भारी था, इसलिए शव को ठिकाने लगाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे में शरीर के टुकड़े कर नाले में फेंकने के लिए ले जाया गया। नाले की कुछ दूरी पर मनोहर का जूता मिला।

परिजनों को पता चला कि यह जूता मनोहर का ही है। ऐसे में उन्हें नाले में बह रहे पानी में पत्थर इकट्ठे किए हुए मिले। जब एक पत्थर को हिलाया तो पता चला कि यहां शव है। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने शरीर के टुकड़ों को कब्जे में लिया। प्रदेश सरकार ने चंबा जिले में धारा 144 लगाई है। मृतक के परिवार और आरोपियों से किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें