दुनियाभर से आने वाले सैलानियों के इन उत्पादों के प्रति क्रेज को देखते हुए प्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम एक नई वेबसाइट तैयार कर रहा है। इस साइट के जरिये वह इन उत्पादों को उन लोगों तक भी पहुंचाने की कोशिश में जुट गया है, जो भारत या हिमाचल नहीं आ सकते।
इस बारे में कारपोरेशन के एमडी राकेश शर्मा ने बताया कि मार्केटिंग की कमी के चलते हिमाचली उत्पाद कई बार लोगों के खरीदने की इच्छा के बावजूद उन तक नहीं पहुंच पाते थे। कोशिश की जाएगी कि प्रदेश के हुनर को एक प्लेटफार्म मुहैया कराया जाए, जिससे उनके उत्पादों को लोग आसानी से खरीद सकें।