फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा बस हादसा: 16 पहुंची मरने वालों की संख्या

Mon, 03 Nov 2014 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा हिमगिरि बस हादसे में मरने वालों की संख्या 16 पहुंच गई है। क्षेत्रीय अस्पताल चंबा से टांडा रेफर किए गए दोनों घायलों ने दम तोड़ दिया। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए थे।
विज्ञापन


उन्हें रविवार देर रात क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया था। अधिक खून बहने और सिर पर चोट की वजह से दोनों को टांडा रेफर किया था। अन्य सात घायलों का उपचार क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है।

देर रात हेमराज पुत्र पूर्ण चंद निवासी डुग और लाल चंद पुत्र हरदयाल निवासी सिंयूरा को चंबा लाया गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को टीएमसी रेफर कर दिया। हेमराज की मौत बनीखेत के पास ही हो गई। लाल चंद ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा।
विज्ञापन


चंबा-हिमगिरि रूट पर चलने वाली निजी बस हिमगिरि से एक किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हो गई थी। बस में 23 लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 12 ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन

सात लोग अस्पताल में उपचाराधीन

दो की अन्य किहार अस्पताल में मौत हो गई थी। अब दो अन्य की मौत से यह आंकड़ा 16 तक पहुंच गया है। अभी भी चंबा अस्पताल में सात लोग दाखिल हैं।

इनमें पंकज पुत्र मोती लाल, सुनीता पत्नी हंसराज, देवेंद्र पुत्र चमनलाल, धर्म चंद पुत्र चमारू राम, चंपा देवी पत्नी मोती राम, दीपिका पुत्री मोतीराम और केसो पत्नी रूमी शामिल हैं।

इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक गुप्ता ने दोनों घायलों की मौत होने की पुष्टि की है। डीएसपी वीर बहादुर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायलों के बयान दर्ज किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें